सरकार एक दिन में 40 किमी रोड बनाने की करेगी कोशिश: नितिन गडकरी

 केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि रोड निर्माण के लिए सरकार प्रतिदिन मौजूदा 23 किलोमीटर को बढ़ाकर 40 किमी प्रतिदिन का लक्ष्य बनाएगी। सरकार अपने टाइगेट को बढ़ाने के प्रयास में लगी हुई है।

यह भी पढ़े: सर्वे में हुआ खुलासा: बहुत कम हिन्दू मानते है की सच्चे होते है मुस्लिम दोस्त

सरकार एक दिन में 40 किमी रोड बनाने की करेगी कोशिश: नितिन गडकरीगडकरी ने इस्पात क्षेत्र के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “21 मार्च 2017 को औसत सड़क निर्माण प्रतिदिन 23 किमी प्रतिदिन था, लेकिन अगले साल लक्ष्य 40 किमी प्रतिदिन होगा। मुझे उम्मीद है कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। 

गडकरी ने आगे बताया कि पिछले वित्त वर्ष में 8,144 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण किया गया था, जब यूपीए सरकार सत्ता में थी तब मंत्रालय ने दिन में दो किलोमीटर की दूरी पर 23 किलोमीटर सड़क निर्माण का रिकॉर्ड बनाया है।  

फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 96,000 किलोमीटर है जिसे बढ़ाकर 2,00,000 किलोमीटर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली-कटरा और दिल्ली-जयपुर सहित 11 एक्सप्रेसवे बनाने की योजना थी, और कहा कि मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर काम तीन महीनों में शुरू होगा।
 
Back to top button