समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन

बल्दीराय/सुलतानपुर,17 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आठ सूत्रीय मांग को लेकर कांग्रेसियों ने ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह बब्लू के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बल्दीराय को संबोधित कर ज्ञापन सौंपा। इसमें समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन में केंद्र सरकार के पास 26 हजार से ज्यादा आरटीआई के आवेदन लंबित पड़े है, भ्रष्टाचार से निपटने के खातिर इन सभी आरटीआई का जवाब सरकार द्वारा दी जाये। राफेल विमान खरीद में हुए भ्रष्टाचार की जांच जेपीसी द्वारा कराई जाये, नोटबन्दी और जीएसटी, गन्ना मूल्यों और किसानों की समस्याओं सहित आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया। कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष बब्लू सिंह ने कहा कि किसानों की मुख्य आय का साधन कृषि और उससे संबंधित व्यवसाय है। यहां की 80 प्रतिशत आबादी पूर्णतः खेती पर ही आश्रित है, लेकिन सरकार जिले के किसानों की उपेक्षा कर रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। ऐसे में जिले के छुट्टा पशुओं को जल्द से जल्द गोसदन में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिल बंद होने से गन्ना किसान परेशान हैं। अपने गन्ने को औने-पौने दाम पर निजी क्रसरों पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। इस मौके पर काली सहाय सिंह, राम चन्द्र गुप्ता, सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. अशफाक, शिवप्रसाद यादव, आलोक, हौसिला पांडेय, दयाराम यादव, जितेंद्र मिश्रा, राकेश सिंह, कृपाशंकर तिवारी, कल्लू तिवारी, बब्लू सिंह समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे

Back to top button