सभी मैच तो नहीं देखे, पर भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन कियाः सचिन

मुंबई:क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भारत के सातवीं बार एशिया कप जीतने को सराहते हुए इसे पूरे टीम प्रयास से मिली जीत करार दिया है। आईडीबीआई फेडरल लाइफ इन्शुरेंस मुंबई हाफ मैराथन के ब्रांड अंबेसेडर सचिन ने कहा, मैं सभी मैच तो नहीं देख पाया लेकिन मैंने जो भी देखा उससे मैं कह सकता हूं कि भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया।

मास्टर ब्लास्टर ने कहा, ”इस जीत का सारा श्रेय सभी खिलाडिय़ों के समन्वित प्रदर्शन को जाता है इसलिए मैं पूरी टीम को इसका श्रेय देता हूं। कुछ खिलाडिय़ों का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा था और कुछ खिलाड़ी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाए लेकिन अंत में खिताब का भारत के हाथों में होना ही सबसे बड़ी खुशी है।
सचिन ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि यह एक अच्छा प्रयास था। भारत ने बंगलादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप अपने नाम किया।

Back to top button