सबसे बुजुर्ग बिल्ली, जानें इसकी उम्र

क्या आपने देखी एक ऐसी बिल्ली जिसे कहा जाता है सबसे ज्यादा बुजुर्ग। जी हां एक ऐसी बिल्ली जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया है।
इस बिल्ली की उम्र 30 साल है। ये बिल्ली वर्मा मूल की है, और इसका नाम स्कूटर है। ये बिल्ली मौजूदा समय में सबसे उम्रदराज होने की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह रखती है। अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली इस बिल्ली को अब आधिकारिक रूप से ये दर्जा दे दिया गया है।
स्कूटर 26 मार्च 1986 को पैदा हुई थी। इसके मालिक का नाम गैल फ्लॉयड है। फ्लॉयड ने कहा कि वो नई जगहों पर जाना और नए लोगों से मिलना पसंद करती है। वो हर सुबह उन्हें 6 बजे ही उठा देती है। वैसे, स्कूटर मौजूदा समय में घायल है और इसकी एक टांग टूट गई है। स्कूटर का इलाज साल 2014 से ही चल रहा है।






