सबसे आगे निकले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, 350 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।सबसे आगे निकले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, 350 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय

बता दें कि धोनी ने इस मामले में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 349 छक्के दर्ज हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी क्रिस गेल हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 492 छक्के दर्ज है।

धोनी ने आज के इस मुकाबले में 23 गेंदों में तीन छौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। इस तीन छक्कों के साथ धोनी के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 352 छक्के हो गए हैं। उन्होंने आज कप्तान विराट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 38 गेंदो में दो चौके और छह छक्कों की मदद से 72 रन की नाबाद पारी खेली।

Back to top button