सप्ताह में इस दिन किसी विवाहित स्त्री को दे दें यह 3 चीजें, हमेशा के लिए चमक जाएगी आपकी किस्मत

अगर किसी की कुंडली में शुक्र से संबंधित दोष होते हैं तो व्यक्ति को सुख-सुविधाएं नहीं मिल पाती है। व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है, लेकिन धन संबंधी कामों में सफल नहीं हो पाता है। ज्योतिष में शुक्र को वैवाहिक जीवन का भी कारक माना जाता है। ये ग्रह अशुभ हो तो वैवाहिक सुख में भी कमी आती है। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्र ग्रह से शुभ फल पाने के सरल उपाय…

शुक्रवार को करें लक्ष्मी पूजा

शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। लक्ष्मी कृपा से किसी भी व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। इस शुक्रवार 25 मई को ज्येष्ठ मास के अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। अधिक मास में और एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शुक्रवार और एकादशी के योग में लक्ष्मी-विष्णुजी के उपाय करने से पैसों की जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

शुक्रवार को किसी विवाहित स्त्री को सुहाग से जुड़ी चीजों का दान करें। सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी। इन चीजों के दान से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और धन संबंधी कामों की बाधाएं दूर हो सकती हैं।

अगर आप भी हैं भगवान शिव के भक्त तो बहुत जल्द भोगने वाले है ये श्राप, जानें क्यों?

कुंडली में शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो हर शुक्रवार शुक्र मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए। शुक्र मंत्र: द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

शुक्रवार को शुक्र ग्रह की चीजों का दान भी किया जा सकता है। चांदी, चावल, मिश्री, सफेद वस्त्र, दही, सफेद चंदन आदि। इन चीजों के दान से शुक्र के दोष कम हो सकते हैं।

Back to top button