सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन फिर 39,067 के स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 336 अंक चढ़ा

गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन एक बार फिर से तेजी नजर आई है। सुबह महज 40 अंकों की तेजी के साथ खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कुछ ही देर बाद तेजी दिखाते हुए 130 अंक चढ़ गया और दिनभर की तेजी के बाद 336 अंक चढ़कर 39,067 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 112 अंकों की बढ़त के साथ 11,754 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के दिन मेटल के अलावा बैंक और तेल गैस के शेयर्स में तेजी देखी गई। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 323 अंक गिरकर 38,730 के स्तर पर बंद हुआ है वहीं निफ्टी 84 अंकों की बढ़त के साथ 11,641 के स्तर पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों का हाल

आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों ने कमजोर शुरुआत की है। सुबह के 9 बजे जापान का निक्केई 0.68 फीसद की गिरावट के साथ 22155 पर, चीन का शांघाई 0.63 फीसद की गिरावट के साथ 3104 पर, हैंगसेंग 0.12 फीसद की तेजी के साथ 29585 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 2180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

पूरी तरह से बदल जाएगी देश में अगले साल से डीजल की इकोनॉमी, जानें क्यों?

वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.51 फीसद की गिरावट के साथ 26462 के स्तर पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.04 फीसद की गिरावट के साथ 2926 के स्तर पर और नैस्डैक 0.21 फीसद की तेजी के साथ 8118 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ था।

Back to top button