सपा सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं को ही बाँटा लैपटॉप: मायावती

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर लोकतान्त्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर काम करने का आरोप लगाते हुये कहा कि सपा सरकार के मुखिया को अब यह पूरी तरह से एहसास हो चुका है कि इनकी पार्टी फिर से यहाँ सत्ता में वापस आने वाली नहीं है, जिस कारण ही बचे हुये लैपटाप आदि को रेवड़ी की तरह ही अधिकांशतः सपा के कार्यकर्ताओं को ही बाँटने का अनैतिक काम किया जा रहा है।
मायावती ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा कि इसी ही प्रकार से सपा सरकार के मुखिया काफी मनमाने तौर पर हर कुछ अन्तराल के बाद असंख्य लोगां को पुरस्कार बाँटने का लोगों की आँखों में धूल झोंकने वाला काम कर रहे हैं, परन्तु वोटों के स्वार्थ में ठीक चुनाव से पहले विभिन्न धर्मो व जातियों के लोगां में कितने ही असंख्य पुरस्कार क्यां न बाँट दें, लेकिन फिर भी ये लोग अपने व प्रदेश के हित में खासकर क़ानून-व्यवस्था की बदतर व बदहाल स्थिति को ही ध्यान में रखकर ही अपना वोट सही पार्टी को देंगे, क्यांकि प्रदेश में हर स्तर पर व्याप्त अराजकता, गुण्डा व जंगलराज से समाज के हर धर्म व हर वर्ग के लोग पीड़ित व दुःखी हैं।
इसके अलावा, सपा के ही ग़लत नक्श-ए-कदम पर चलते हुये भाजपा के केन्द्रीय मंत्रीगण को भी ठीक विधानसभा आमचुनाव से पहले यहाँ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास आदि करने की याद आयी है, जो कि वास्तव में लोगां की आँखों में धूल झोंकने के सिवाय कुछ भी नहीं है। बी.एस.पी. ऐसी ग़लत सोच की तीव्र निन्दा करती है।





