सपा नेता ने अखिलेश यादव को सुनाई खरी-खरी, कल के लौंडे मुलायम को गालियां देते रहे और आप हंसते रहे

समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच चली आ रही रार खत्म होते हुए नजर नहीं आ रही है। मुलायम सिंह यादव द्वारा अखिलेश पर निशाना साधने के बाद अब एक और सपा नेता ने अखिलेश पर मुलायम के अपमान का आरोप लगाया।सपा नेता ने अखिलेश यादव को सुनाई खरी-खरी, कल के लौंडे मुलायम को गालियां देते रहे और आप हंसते रहे

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर सिंह ने अखिलेश यादव को लिखी दो पन्ने की चिट्ठी में कहा, “जिस मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव ने 50 साल तक संघर्ष करके पार्टी बनाई, उन्हीं मुलायम और शिवपाल को कल के लौंडों ने गालियों से नवाजा और आप यह सब मुस्कुराकर देखते रहे।”

आपके चाटुकारों ने आपको समझा दिया कि यूपी की जनता आपको इतना प्यार करती है कि आप कुत्ता बिल्ली लड़ा देंगे तो वह भी आपके काम के नाम पर चुनाव जीत जाएंगे। आप घमंड में इतने चूर थे कि आप ने चार-चार बार के विधायकों की टिकट काटकर अपनी जयजयकार करने वाले कल के लौंडों को चुनाव लड़ा दिया।

2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार हुई लेकिन आपने उससे कोई सबक नहीं लिया। आप भी कुछ लोगों के चुंगल में फंसे हुए हैं, जो आपको जमीनी हकीकत पता नहीं चलने दे रहे हैं।

सपा नेता ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को शकुनि बताते हुए कहा कि उनके कहने पर आप ने मुलायम सिंह यादव को पद से बेदखल करके खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए, आखिर आपको ऐसी क्या जल्दी थी कि आप 5 साल में ही चक्रवर्ती अशोक सम्राट बनना चाहते थे। जिस समय आपने जनेश्वर मिश्र पार्क में ताजपोशी शुरू की थी। उसी समय से आपका पतन शुरू हो गया था। 

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी; कहा- “मेरा बहुत अपमान हुआ, नेता जी ने राजनीति में आने नहीं दिया”
  
सपा नेता ने अखिलेश यादव के नारे “काम बोलता है” पर कहा कि जनता की आवश्यकता सिर्फ बिजली, पानी और सड़क है उसे न लैपटाप चाहिए, न बेरोजगारी भत्ता और न ही स्मार्टफोन। आपने आगरा से लखनऊ तक एक्सप्रेस-े बनाया बहुत अच्छा काम किया, लेकिन इस एक्सप्रेस वे से बनारस, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली की जनता को क्या लाभ मिला?
इन जिलों में टूटी सड़कों और उड़ती धूल से यहां की जनता की कमर टूट गई और वह दमा की मरीज हो गई। आपने लखनऊ में मेट्रो चलाई तो उससे पूर्वांचल के लोगों को क्या लाभ मिला? वह आपको क्यों वोट दें? आप शोरूम दिखाकर जनता का पूरा गोदाम लूटना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने माना- “कांग्रेस के साथ गठबंधन पारिवारिक झगड़े के कारण कि

Back to top button