सपा छोड़ कर जाने वालों के लिए अखिलेश का बड़ा बयान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी छोड कर जाने वाले नेताओं के साथ-साथ अन्य लोगों के पार्टी से बाहर जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने कहा वे नेताओं के यूं पार्टी छोड़कर जाने को लेकर जरा भी चिंचित नहीं हैं।
ये भी पढ़े: ताजा खबर: अभी अभी वेंकैया नायडू बने देश के नए उप…
इसके बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि हमारी पार्टी के कुछ विधान परिषद सदस्य पार्टी छोड़कर चले गए हैं। इस बात की हमको जरा भी चिंता नहीं है। जिनको जाना है, उनको कोई भी रोक नहीं पाएगा। यह तो उनकी फितरत है। पहले भी कहीं और थे।समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अब फिर छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी की नई पौध तैयार हो रही है। यह नई पौध जल्दी ही अपने तेवर व कलेवर में होगी। अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनकी पार्टी भविष्य में अधिक मजबूत होती जाएगी।
अखिलेश यादव ने इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जनता का विश्वास और भरोसा तोड़ा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुए आंदोलन में मरने वाले शिक्षामित्रों के परिवार के लोगों को प्रदेश सरकार से 50-50 लाख रुपए देने की मांग की है।