यूपी चुनाव 2017: सपा के महिला प्रत्याशियों का प्रचार करेंगी डिंपल

लखनऊ। कन्नौज की सांसद व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा के महिला प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं करेंगी, जिसकी शुरुआत बुधवार को आगरा से करेंगी। सिने अभिनेत्री जया बच्चन उनके साथ रहेंगी। यह पहला मौका होगा डिंपल यादव अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा के लिए निकलेंगी।सपा के महिला प्रत्याशियों

सपा के महिला प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं करेंगी डिंपल यादव

सपा सूत्रों का कहना है कि डिंपल यादव अधिकतर उन्हीं क्षेत्रों में प्रचार करेंगी, जहां महिला प्रत्याशी हैं। सपा-कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन के बाद प्रियंका गांधी व डिंपल यादव के संयुक्त प्रचार अभियान की चर्चा थी।

दो दिन पहले सांसद डिंपल यादव ने साझा प्रचार की अभी कोई रणनीति नहीं होने का संकेत किया था। अब समाजवादी पार्टी ने उनकी चुनावी जनसभा का कार्यक्रम जारी किया है।

सूत्रों का कहना है कि डिंपल यादव पार्टी की महिला प्रत्याशियों के समर्थन में ही चुनावी जनसभाएं करेंगी। बुधवार को वह आगरा में तीन जनसभा करेंगी। जिन क्षेत्र में उन्हें जनसभा करनी है, उनकी प्रत्याशी महिलाए हैं।

Back to top button