सपा की हार के लिये कांग्रेस जिम्मेदार, हम नहीं चाहते थे गठबंधन: मुलायम

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी तरह से हुई हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनके मना करने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया.सपा की हार के लिये कांग्रेस जिम्मेदार
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जिंदगी बरबाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी. कांग्रेस ने उन पर कई मामले दर्ज कराए और अखिलेश ने उसी कांग्रेस से गठबंधन किया. समाजवादी पार्टी जनता की गलती से नहीं खुद अपनी गलती से हारी है.’’ शहीद धर्मेन्द्र यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आज करहल के ग्राम जुनेसा आये

यह भी पढ़े: अखिलेश को सीएम बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल, मैं होता तो मिलता अधिक बहुमत

मुलायम सिंह ने शिवपाल के रामगोपाल को ‘शकुनी’ बताने वाले बयान को सही बताते हुए कहा कि ‘‘शिवपाल को हराने में कोई कसर नही छोड़ी गयी, पैसा भी खर्च किया गया.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन सपा की बुरी दशा के लिए जिम्मेदार है. उनके मना करने पर भी अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया.
मुलायम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, झूठ बोलकर जनता को ठगा. 15 लाख रुपये हर खाते में डालने का वायदा कर सत्ता मे आए लेकिन 15 हजार भी किसी खाते में आज तक नहीं पहुंचे. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें.

Back to top button