सनसनीखेज मामला मां ने दोस्तों से करवाया बेटी का गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

हरियाणा के रोहतक में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपनी कलयुगी मां पर उसके साथ गैंगरेप करवाने का आरोप लगाया है. नाबालिग पीड़िता ने उसका अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है. पुलिस पीड़िता के आरोपों की जांच कर रही है.
अभी-अभी: सीएम योगी ने खेला ये बड़ा खेल, इस तेजाबी वार से छूट जाएंगे सबके पसीने

अभी-अभी: CM योगी ने एक और चौकाने वाला फैसला लिया, बंद हुईं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले रामभगत, दिनेश और कमल नामक शख्स के उसकी मां के साथ अवैध संबंध हैं. उसने एक बार अपनी मां को उनके साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. जिसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.
पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां के ही कहने पर तीनों ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता की मानें तो उसकी मां ने कई बार उसके शरीर को गर्म फूंकनी से भी दागने की कोशिश की.
फिलहाल छात्रा की मां और तीनों आरोपियों पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. महिला एएसआई बिमला को केस की जांच सौंपी गई है.





