सचिन-रेखा राज्यसभा से क्यों नहीं इस्तीफा दे देते: सपा सांसद

 राज्यसभा में मनोनीत बड़ी हस्तियों के लगातार अनुपस्थित रहने को लेकर एक बार फिर सवाल उठा है। सपा के राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने पूछा कि क्या सचिन तेंदुलकर और रेखा जैसी बड़ी हस्तियों का लगातार अनुपस्थित रहना उचित है? यदि राज्यसभा के कार्यों में उनकी रुचि नहीं है, तो क्या उन्हें त्यागपत्र नहीं दे देना चाहिए?

यह भी पढ़े: GST से टैक्स चोरी पर लगेगी लगाम, अब हवाई चप्पल और BMW पर एक जैसा टैक्स नहीं

सचिन-रेखा राज्यसभा से क्यों नहीं इस्तीफा दे देते: सपा सांसद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने इस सत्र में क्रिकेटर तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा को कार्यवाही में हिस्सा लेते नहीं देखा। उन्होंने कहा, “यदि ये लोग सदन की कार्यवाही में नहीं आते हैं, तो इसका अर्थ है कि उनकी रुचि नहीं है? यदि उनकी रुचि नहीं है, तो क्या उन्हें इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए?”

अग्रवाल ने सदन में इस मुद्दे को व्यवस्था के प्रश्न (पॉइंट ऑफ आर्डर) के रूप में उठाया। हालांकि उप सभापति पीजे कुरियन ने कहा कि यह व्यवस्था का प्रश्न नहीं है और अग्रवाल मनोनीत सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने को लेकर अनुरोध कर सकते हैं। इस पर अग्रवाल ने कहा कि यदि उप सभापति का ऐसा सुझाव है तो वे इन सदस्यों को पत्र लिखेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 12 सदस्यों को मनोनीत किया जाता है।

राज्यसभा में मनोनीत सदस्य

– सचिन तेंदुलकर

– रेखा

– अनु आगा

– संभाजी छत्रपति

– स्वपन दासगुप्ता

– रूपा गांगुली

– नरेंद्र जाधव

– मैरीकॉम

– के. परासरन

– गोपी सुरेश

– सुब्रह्माण्यन स्वामी

– केटीएस तुलसी

Back to top button