संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत

हरदोई| पाली। थाना क्षेत्र पचदेवरा के भाहपुर सपहा गांव में संदिध हालात में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार देर शाम हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को भी दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने गुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि परिजनों ने आत्महत्या बताते हुए घरेलू कलह को वजह बताया है।

concept-image
पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव भाहपुर सपहा निवासी ट्यूबवेल आपरेटर रामवीर अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। बुधवार को पुत्र वीर प्रताप (25) की घर में किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर वीर प्रताप देर शाम पिता की लाइसेंसी राइफल निकाल लाया। कुछ देर बाद पंचायत भवन से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो रामवीर को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। ग्रामीणों के अनुसार गोली लगने से वीर प्रताप की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। घटना के वक्त वीर प्रताप के पिता रामवीर और दो भाई नरेंद्र प्रताप व हरेंद्र प्रताप घर के बाहर थे। गांव वालों ने पुलिस को भी सूचित किया लेकिन मौके पर कोई पहुंचा।

Back to top button