संदिग्ध परिस्थितियों में 3 महिलाओं के बाल कटे, बुजुर्ग महिला के बाल काटे

-
बठिंडा.शौचालय के लिए गई महिला के संदिग्ध परिस्थितियों के बाल कट गए। परिवार वालों ने महिला का मुंडन करवा दिया। चंदसर बस्ती गली नंबर 8 शराब ठेके वाली गली के एक बड़े मकान में यूपी-बिहार के 17 किराएदार अलग-अलग कमरों में रहते हैं। इन्हीं में से एक सतीश कुमार की पत्नी सपना वीरवार की सुबह 8 बजे पानी का डिब्बा लेकर शौचालय में गई।

ये भी पढ़े: अब 20 साल में नही अगले 3 साल में भारत होगा दुनिया की 3 सबसे बड़ी इकॉनमी में, मोदी ने बदल दिया सबकुछ
थोड़ी देर बाद उसके जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिलाओं ने उसे बाहर निकाला तो उसकी चोटी कटी हुई थी। उसने बताया कि उसे खौफनाक परछाई दिखाई दी जिसके हाथ में कैंची थी और उसने उसके बाल काट दिए। सपना के अनुसार उसने कैंची चलने की आवाज सुनी लेकिन मौके पर कोई कैंची नहीं मिली।





