संदिग्ध आतंकी शाहनवाज को NIA ने किया प्रतापगढ़ से अरेस्ट, वाराणसी-आगरा में की थी रेकी

लखनऊ. 2006 में हुए हैदराबाद ब्लॉस्ट का आरोपी और पाकिस्तान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तौएबा के मेंबर अब्दुल नईम शेख की निशानदेही पर एनआईए और एटीएस ने प्रतापगढ़ से एक आतंकी शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। अरेस्ट करने से पहले एनआईए की टीम ने प्रतापगढ़ में दो संदिग्धों ( शाहनवाज और अख्तर) से गोपनीय जगह पर एक घंंटे तक पूछताछ की। इसकी जानकारी प्रतापगढ़ पुलिस को नहीं थी। बताया जा रहा है कि लालगंज के पूरे बीरबल गांव इन दोनों युवकों को पकड़ा गया था। बाद में एनआईए ने अख्तर को छोड़ दिया।मोबाइल से मिला लखनऊ कैंट का वीडियो…
-प्रतापगढ़ से पकड़े गये आतंकी शाहनवाज के पास मिले मोबाइल में जो वीडियो फुटेज मिले हैं। उसको देखने पर ऐसा लगा कि वह लखनऊ कैंट के अंदर से बनाया गया है। नईम और शाहनवाज ने अलग-अलग समय पर ताजमहल की रेकी की थी। जिसकी कुछ फुटेज भी दोनों के मोबाइल में सुरक्षा एजेंसियों को मिले हैं।
-मंगलवार को गिरफ्तार आतंकी अब्दुल नईम शेख वाराणसी में आतंकी घटना को अंजाम देकर पूरी दुनिया में दहशत पैदा कर माहौल बनाने की फिराक में था। वह पाकिस्तानी आतंकियों के भी सम्पर्क में था। महाराष्ट्र का रहने वाला यह आतंकी साल 2014 में पुलिस कस्टडी से भाग निकला था और तभी से इसकी तलाश थी। उसने वाराणसी शहर की संकरी गलियां और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को अपने रहने और दिनभर रेकी करने का स्थान बनाया था।
ये भी पढ़ें: UP निकाय चुनाव में योगी का जादू, जिला-दर-जिला BJP ने मारी बाजी?
नईम ने पूछताछ में बताई ये बात
-सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, संदिग्ध आतंकी नईम ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और जम्मू-कश्मीर से उसे काम के लिए पैसे दिये जा रहे थे। उस पैसे से वह धर्म के प्रति रुझान रखने वाले युवकों की टीम बनाने में लगाता था। यूपी के अलग-अलग हिस्सों से जानकारी लेने के बाद उसका अगला टारगेट दिल्ली और हिमाचल प्रदेश था, जहां वह आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नई टीम खड़ी करने वाला था।
-पूछताछ में उसने बताया कि यूपी के बड़े शहरों लखनऊ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद और गोरखपुर में कई दिनों तक रेकी की। इन शहरों के भीड़-भाड़ वाले इलाकों की वीडियो फुटेज बनाई तथा फोटो भी खींची। छोटे होटलों और लाज में कई दिन यहां रुकते भी रहे और वहां से अपनी गतिविधियों को बढ़ाने संबंधी जानकारी भी हासिल करते रहे।
मंगलवार को नईम हुआ था अरेस्ट
-लखनऊ से मंगलवार को एनआईए की टीम ने लश्कर के आतंकी अब्दुल नईम को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि यह 2014 में मुम्बई पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था। वाराणसी में बड़े हमले की तैयारी में था। महाराष्ट्र का रहने वाला है। कश्मीर में आर्मी कैंप और संवेदनशील इलाकों के वीडियो भी बनाया था।
ये भी पढ़ें: नींद की गोलियां खा थाने पहुंची लड़की, दुष्कर्मी की हरकतों से परेशान हो किया ऐसा
2006 हैदराबाद धमाके का आरोपी है नईम
– महाराष्ट्र के रहने वाले नईम को 2006 में बीएसएफ ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और 43 किलोग्राम आरडीएक्स के साथ अरेस्ट किया था। अगस्त 2014 में पेशी पर कोलकात्ता की दमदम जेल से मुंबई ले जाते वक्त सुरक्षाबलों को चकमा देकर हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस में सफर के दौरान चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। उस वक्त से नईम की तलाश की जा रही थी।





