संगराना में विधिक जागरूक्ता शिविर का आयोजन

रायसिहनगर।आज ग्राम पंचायत संगराना में अटल सेवा केंद्र पर वरिष्ठ नागरिक दिवस हम आपके साथ हैं के उपल्क्ष में विधिक जागरूक्ता शिविर का आयोजन पैरा लीगल वालंटियर अभिषेक द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच तारासिंह बराड़ ने की पीएलवी अभिषेक ने ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिकों के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जिसमें भामाशाह कार्ड पर मिलने वाले लाभ , वृद्धावस्था पेंशन , विधवा पेंशन निःशुल्क तीर्थ यात्रा जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में लोक अदालत व इसमें मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता से लोगों को अवगत कराया गया

Post Views: 1

Back to top button