श्रीलंका में बोले पीएम मोदी, काशी-कोलंबो के बीच शुरू होगी विमान सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के दौरे पर श्रीलंका गए है, मोदी यहां कोलंबों में वैसाख दिवस में शामिल हुए. उन्होंने इस मौके पर कहा कि वैसाख दिवस समारोह हमें भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की याद दिलाता है और ये बौद्ध धर्म की विरासत को मनाने का एक अवसर है. पीएम मोदी ने कहा कि, बौद्ध धर्म भारत होते हुए श्रीलंका पहुंचा था.
उन्होंने कहा कि श्रीलंका से भारत का पुराना रिश्ता है. इस मौके पर पीएम मोदी ने घोषणा की एयर इंडिया इस साल अगस्त से कोलंबो से बनारस तक सीधे फ्लाइट चलाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि, भगवान बुद्ध से जुड़े लोग एक-दूसरे से सीधे जुड़ेंगे. उड़ान सेवा मेरे तमिल भा-बहनों को काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी जाने की सुविधा देगी.
ये भी पढ़े: अभी अभी: अमेरिका ने दी पीएम मोदी के बारे में ऐसी रिपोर्ट जिसने पूरी दुनिया में मचा दी खलबली
नरेंद्र मोदी श्रीलंका में निवेश करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत-श्रीलंका के रिश्ते आर्थिक स्तर पर प्रगढ़ बने हुए हैं. दोनों देशों के बीच सूचना, तकनीक, संचार, एनर्जी, यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में संबंध बेहतर बनाने की घोषणा की.





