श्रीलंका में डेंगू के प्रकोप से अब तक 225 लोगों की जा चुकी है जान

श्रीलंका डेंगू के अब तक के सबसे भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है जहां इस साल मच्छरजनित इस रोग से 225 लोगों की मौत हो चुकी है और 76,000 से अधिक लोग बीमार हुए हैं.श्रीलंका में डेंगू के प्रकोप से अब तक
स्थिति के मद्देनजर सरकार ने कूड़े-कचरे को हटाने, गंदे तालाबों तथा मच्छर प्रजनन के अन्य संभावित स्थानों की सफाई के लिए 400 सैनिक और पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं.

कोलंबो के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूवन विजयमुनि ने कहा कि पिछले महीने हुई भारी मानसूनी बारिश के बाद जमा गंदगी की सफाई करने में लोगों की विफलता की वजह से समस्या बढ़ी है.

ये भी पढ़े: एक बार फिर उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को दिखया ठेंगा किया इंटर कंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
उन्होंने कहा, यह दुखद है कि लोग अपने वातावरण को साफ नहीं रखते. कुछ लोग अपने घरों में निरीक्षण एवं सफाई के लिए अधिकारियों तक को घुसने नहीं देते. वास्तव में यह अस्वीकार्य है. 

Back to top button