श्रीलंका में गिरफ्तार हुआ भारतीय फोटो पत्रकार, सामने आई ये बड़ी वजह…

श्रीलंका में पुलिस ने भारत में रहने वाले एक फोटो पत्रकार को एक स्कूल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. भारतीय पत्रकार वहां ईस्टर रविवार बम धमाकों के संबंध में समाचार संकलन के लिए आया था. पत्रकार की पहचान सिद्दीकी अहमद दानिश के रूप में हुई है. वे रायटर के साथ काम करते हैं.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली से रायटर संवाद समिति के लिए काम करने वाले फोटो पत्रकार सिद्दीकी अहमद दानिश को नेगोम्बो के एक स्कूल में जबरन घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सिद्दीकी स्कूल प्रशासन से बात करना चाहते थे. सिद्दीकी को नेगाम्बो की अदालत ने 15 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया है.

आईये जानें , मौलाना मसूद अजहर कैसे बना दुनिया का खतरनाक आतंकी

बता दें कि श्रीलंका में हुए धमाकों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब 500 लोग घायल हुये थे. मरने वालों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल थे. इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी. इन धमाकों के बाद खुद बगदादी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो इन हमलों के बारे में बात कर रहा था.

Back to top button