श्रीलंका के इन 5 समुंद्री तट, ये अपने आकर्षक नजारों के लिए बेहद मशहूर है

घूमने और आकर्षक नजारों का लुत्फ़ उठाने के लिए प्राकृतिक दृश्यों से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता हैं और इन दृश्यों के लिए श्रीलंका के समुद्री तट से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता हैं। जी हाँ, श्रीलंका को अपने कुदरती खजाने और दृश्यों के लिए जाना जाता है, जहाँ आप घूमने का मजा अच्छे से ले पाएँगे। आज हम आपको श्रीलंका के उन समुद्री तटों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पूरे विश्वभर में अपनी सुंदरता और ख़ूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

* Unawatuna & Galle 

श्रीलंका का सबसे खूबसूरत शहर गाले अपनी बीच के लिए भी जाना जाता है। यहां पर जंगल बीच काफी मशहूर है। खासतौर पर सुबह का नजारा काफी आकर्षक होता है। दूर-दूर से पर्यटक इसे देखने आते हैं। यहां आपको समुद्री कछुए भी देखने को मिल जाएंगे

sri lanka,places to visit in sri lanka,sri lanka tourism,travel,tourism ,श्रीलंका, श्रीलंका के बीच, समुद्री तट, पर्यटन स्थल, खूबसूरत समुद्री तट

* मिरिसा

मिरिसा बीच में सनसेट देखने को अलग ही मजा है। यहां पर व्हेल भी पाई जाती है। अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो ब्लू व्हेल भी देखने को मिल सकती है। इस बीच पर एक चट्टान भी है जहां लोग नाव द्वारा पहुंचकर फिशिंग का आनंद लेते हैं।

* Beruwala & Bentota 

यह श्रीलंका का सबसे लंबा और बेहद खूबसूरत बीच है। कोलंबो से करीब दो घंटे ड्राइव करने के बाद आप बेरुवाला बीच पहुंच सकते हैं। यहां समुद्र किनारे कई फेमस रिसार्ट भी हैं। आप चाहें तो समुद्र के पानी में मस्ती कर सकते हैं, या फिर रिसॉर्ट में बैठकर खूबसूरत नजारे को निहार सकते हैं। 

sri lanka,places to visit in sri lanka,sri lanka tourism,travel,tourism ,श्रीलंका, श्रीलंका के बीच, समुद्री तट, पर्यटन स्थल, खूबसूरत समुद्री तट

* Hikkaduwa

राजधानी कोलंबो से 100 किमी दूर स्िथत हिक्कादुवा बीच भी खूबसूरती में पीछे नहीं है। यहां आमतौर पर पार्टी लवर्स का जमावड़ा लगा रहता है। बीच से कुछ दूरी पर ही कई मशहूर क्लब और बॉर हैं। यहां आप गोताखोरी को मजा भी ले सकते हैं।

* याला

यह श्रीलंका का इकलौता बीच है जहां नहाना मना है। हालांकि यह बेहद खूबसूरत है लेकिन आप इसे सिर्फ दूर से ही निहार सकते हैं। इससे कुछ दूरी पर ही एक सफारी है। जहां आपको हाथी, मगरमच्छ और लेपर्ड देखने को मिल जाएंगे।

Back to top button