श्रीलंकाई नौसेना ने 25 भारतीय मछुआरों को बनाया…

रामेश्वर। दो अलग-अलग घटनाओं में श्रीलंकाई नौसेना ने 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उन पर श्रीलंकाई समुद्र क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का आरोप है। गिरफ्तार सभी मछुआरे तमिलनाडु के हैं।

श्रीलंकाई नौसेना ने 25 भारतीय मछुआरों को बनाया...

लिहाजा, प्रदेश सरकार ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पहली घटना में नगापट्टीनम के रहने वाले आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

नगापट्टीनम जिले के मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक अमला जेवियर ने बताया कि मछुआरों की यांत्रिक नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है।

दूसरी घटना में रामेश्वर और जगदापट्टीनम के रहने वाले 17 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। रामेश्वर के मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक इसाक जयकुमार ने बताया कि इन मछुआरों की दो यांत्रिक नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त कर लिया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानास्वामी ने नगापट्टीनम के आठ मछुआरों की गिरफ्तारी को ‘अपहरण’ करार दिया है और इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाया है।

यह भी पढ़ें: राहुल गाँधी और उनके मित्रो द्वारा किये गये सुकन्या देवी गैंगरेप मामले का वीडियो हुआ लीक, 

मालूम हो कि दो दिन पहले भी श्रीलंकाई नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से चार पुदुकोट्टई और 17 पुडुचेरी के कराईकल क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Back to top button