शेर बहादुर देउबा बनने जा रहे है नेपाल के प्रधानमंत्री

काठमांडू: हाल में मिली जानकारी में पता चला है कि नेपाल में अगले प्रधानमंत्री के रूप में शेर बहादुर देउबा इस पद को संभालने वाले है. मुख्य विपक्षी सीपीएन-यूएमएल अथवा किसी अन्य पार्टी द्वारा अपना उम्मीदवार नहीं उतारने के कारण नेपाल में शेर बहादुर देउबा प्रधानमंत्री पद के इकलौते उम्मीदवार हैं. देउबा को प्रधानमंत्री पद के लिए 50 फीसदी से अधिक सदस्यों का समर्थन हासिल है. वे चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बनेंगे.

शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री बनने के लिए 593 सदस्यीय संसद में 297 सदस्यों का समर्थन चाहिए. वही सीपीएन-यूएमएल अथवा किसी अन्य पार्टी द्वारा अपना उम्मीदवार नहीं उतारा गया है. पाली कांग्रेस और माओवादी सेंटर के गठबंधन के 287 सदस्य उनके साथ होने के अलावा 21 सीटों वाली चार अन्य पार्टियां का भी समर्थन भी उनके साथ है.
ये भी पढ़े: भारत की चेतावनी के बाद पाक ने बदले अपने तेवर, कहा- बातचीत से हल हो विवादित मसले
इससे पहले सीपीएन-यूएमएल के विरोध की वजह से प्रधानमंत्री पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था. किन्तु अब विपक्ष की सहमति बनने के बाद चुनाव होना है जिसमे शेर बहादुर देउबा नेपाल के 40वे प्रधानमंत्री तथा चौथी बार इस पद को संभालेंगे.





