शेयर बाजार में जारी है गिरावट, सेंसेक्स 249 अंक गिरकर हुआ बंद

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के पहले भारतीय शेयर बाजार में गिरावट नजर आई है। लाल निशान पर खुला प्रमुख सूचकांक दिनभर के कारोबार के बाद 249 अंक लुढ़ककर 35,884 के स्तर पर और निफ्टी 86 अंक टूटकर 10,782 पर बंद हुआ है।

गौरतलब है कि मंगलवार के कारोबार में दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 106.69 अंकों की गिरावट के साथ 36,134.31 पर और निफ्टी 14.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,900 के सपोर्ट लेवल के नीचे 10,869.50 बंद हुआ था।

मेटल में बड़ी गिरावट

अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो 9 बजकर 22 मिनट पर सभी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी ऑटो 0.84 फीसद, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.44 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी 0.62 फीसद, निफ्टी आईटी 0.21 फीसद, निफ्टी मेटल 1.15 फीसद, निफ्टी फार्मा 0.52 फीसद और निफ्टी रियालिटी 0.59 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल

100 फीसदी कर्ज चुकाने को तैयार हुआ विजय माल्या, बैंकों और सरकार से की ये बड़ी अपील

आज एशियाई बाजारों ने सुस्त शुरुआत की है। दिन के 9 बजे जापान का निक्केई 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 21946 पर, चीन का शांघाई 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 2653 पर, हैंगसेंग 1.45 फीसद की गिरावट के साथ 26866 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.38 फीसद की गिरावट के साथ 2106 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 3.10 फीसद की गिरावट के साथ 25027 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 3.24 फीसद की गिरावट के साथ 2700 पर और नैस्डैक 3.80 फीसद की गिरावट के साथ 7158 पर बंद हुआ था।

 

Back to top button