शुगर को कण्ट्रोल में रखते हैं ये चीज़े

आंवला हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आंवले में पोटेशियम, कार्बोहायड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, मैग्नीशियम और आयरन की भरपूर मात्रा मौजूद होती है. इसके अलावा आंवले में विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा मौजूद होती है. रोज़ाना एक आंवला खाने से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. इसके अलावा आंवले के सेवन से शुगर, बवासीर, नकसीर और दिल की बीमारियों का इलाज किया जा सकता है.

शुगर को कण्ट्रोल में रखते हैं ये चीज़े

आज हम आपको आंवले के फायदों के बारे में बताने जा रहे है

1-अगर आपको पथरी की समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आंवले को पीसकर उसका पाउडर बना ले, अब इस पाउडर को मूली के रस में मिला कर 40 दिन तक गर्म पानी के साथ पिएं. इससे पथरी की समस्या समाप्त हो जाएंगी.

2-खांसी की समस्या में अगर आप दिन में तीन बार आंवले के मुरब्बे को गाय के दूध के साथ खाते है तो इससे 
आपकी खांसी ठीक हो जाएगी.

3-नकसीर फूटने पर नाक से खून निकलने लगता है. ऐसा होने  पर आंवले को पीस कर थोड़े से बकरी के दूध में मिला कर सिर और नाक पर लगाए, ऐसा करने से नाक से खून निकलना बंद हो जाएगा.

4-अगर आपको दिल के की बीमारी है तो रोज़ाना दिन में 3 आंवलों का सेवन करने से आपकी दिल की बीमारी ठीक हो जाएगी.

5-शुगर की समस्या में हल्दी के पाउडर के साथ आंवले के रस सेवन करने से शुगर हमेशा कण्ट्रोल में रहती है.

Back to top button