शिवराज के खिलाफ धुनी रमाएगें कम्प्यूटर बाबा
computer-baba-madhya-pradesh-govt-resignation-narmada-cow
मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कामकाज से नाराज कंप्यूटर बाबा ने इस्तीफे के बाद ऐलान किया कि अब वे शिवराज सरकार के खिलाफ धुनी रमाने जा रहे हैं। बाबा का आरोप है कि उन्हें पद तो दिया गया लेकिन मनमाफिक काम करने की इजाजत नहीं दी गई। इसलिए संतों के दबाव में उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है।
We have a system where all saints sit together&decide things. They said that I couldn’t make Shivraj govt do anything, I think they’re right. Mujhe aisa laga Shivraj dharm ke theek vipreet hain aur dharm ka kaam kuch karna hi nahi chahte hain. So I resigned: Computer Baba, MP min pic.twitter.com/xct1nZR3XE
— ANI (@ANI) October 1, 2018
तेज दिमाग और स्मार्ट वर्किंग वाले नामदेव त्यागी ऐसे बने कंप्यूटर बाबा
दरअसल इस्तीफा देने के बाद कंप्यूटर बाबा ने कहा कि हमारा एक सिस्टम है जिसमें सभी संत एक साथ बैठते हैं और फैसले करते हैं। उनका कहना है कि मैं शिवराज सरकार को कुछ करने नहीं दे रहा। मुझे लगता है वे सही कह रहे हैं। मुझे ऐसा लगा शिवराज धर्म के ठीक विपरीत हैं और धर्म का काम कुछ करना ही नहीं चाहते इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है।
मैंने गायों की हालत और नर्मदा में अवैध खनन के बारे में चर्चा की थी, लेकिन मुझे कुछ भी करने के लिए इजाजत नहीं दी गई। मैं संतों के विचार सरकार के सामने नहीं रख सका और इसलिए मैं ऐसी सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहता। नर्मदा नदी अच्छी स्थिति में नहीं है, इसके लिए एक मंत्रालय की भी जरूरत है और कई अन्य मंत्रालयों को स्थापित करना होगा।





