शिवपाल यादव का बड़ा खुलासा, कहा- मुलायम की जान को है खतरा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गांधी जयंती यात्रा के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा है। जब महात्मा गांधी की हत्या हो सकती है तो नेताजी की क्यों नहीं। इससे पहले मंगलवार को मोर्चा के बैनर तले निकाली गई गांधी जयंती यात्रा में भी शिवपाल सिंह समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। बाइक, कारों का काफिला निकालते हुए स्वयं मोर्चा संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने नेतृत्व किया।
शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा बताया
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने भाई मुलायम सिंह की जान के खतरे की आशंका जताई है। उन्होंने जब गांधी जी की हत्या कर सकते हैं तो फिर नेता जी पर क्यों नहीं हो सकता। ऐसा कहते हुए उनका इशारा मुलायम सिंह के ऊपर मंडरा रहे खतरे की ओर था।  गांधी जयंती पर सेक्युलर मोर्चा की महात्मा गांधी यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह ने पचराहे यात्रा को रवाना करने से पहले इटावा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने पार्टी की तारीफ़ की
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने गांधी जयंती यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर जिले से लोग जुड़ रहे हैं। बड़े बड़े नेता साथ में आ रहे हैं, अभी तक कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक साथ आ गए हैं। सेक्युलर मोर्चा का मकसद गरीब शोषितों की मदद करना है, साथ ही ये उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने दलों में वर्षों मेहनत के बाद भी उपेक्षित हैं।
The post शिवपाल यादव का बड़ा खुलासा, कहा- मुलायम की जान को है खतरा appeared first on .

Back to top button