शिक्षा ही सफलता की कुंजी—गोपीचन्द्र बाजपेयी

सिंहपुर। शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत जेहटा उसरहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों को स्वेटर बितरण का आयोजन किया गया और विद्द्यालय के दो सौ बच्चों को स्वेटर प्रदान किये गए।
अमेठी जनपद के अंतर्गत सिंहपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत जेहटा – उसरहा के पूर्वमाध्यमिक विद्यालय में 200बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। स्वेटर बितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ समाजसेवी एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोपी चंद्र बाजपेयी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को अपने गुरुजनों द्वारा दी गयी शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए और आगे भविष्य में शिक्षा के बल पर ही आप सभी अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे इसलिये सभी बच्चों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राम बरन कोरी ने कहा प्रत्येक बच्चे अपने जीवन में शिक्षा के ही बल पर ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर राम सुख,अवधेश कुमार,अजय शुक्ला,अभिषेक बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।
मृदुल श्रीवास्तव





