शाह को अपने घर में भोजन कराने वाले माहाली दंपती तृणमूल में शामिल

कोलकाता बंगाल दौरे के पहले दिन अमित शाह उत्तर बंगाल के नक्सलबाड़ी पहुंचे थे जहां उन्होंने आदिवासी दंपती राजू माहली व गीता माहाली के घर में भोजन किया था। परंतु, बुधवार को शाह के दौरे के एक सप्ताह के अंदर ही उन्होंने तृणमूल का दामन थाम लिया। 

अमित शाह

उत्तर बंगाल के वरिष्ठ तृणमूल नेता व मंत्री गौतम देव ने बुधवार को झंडा थमाते हुए कहा विकास के लिए वह उनकी पार्टी में शामिल हुए है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि अमित शाह के दौरे के अगले ही दिन से माहली दंपती को धमकी मिल रही थी उसे गायब कर दिया गया था और डरा धमका कर आज तृणमूल में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

अमित शाह के दौरे के बाद भाजपा कार्यकर्ता को पार्टी में शामिल कर तृणमूल ने संदेश दे दिया है कि लोग उनके साथ है। भाजपा नेता कितना भी पांव पटक लें। तृणमूल का कुछ नहीं बिगडऩे वाला है।

यह भी पढ़े:  मिल गया बड़ा आदेश यूपी से तैयार हुई सेना, अब नहीं बचेगा पाकिस्तान, पूरे विश्व में मचा हाहाकार

शाह ने ममता के गढ़ भवानीपुर में भी दो लोगों के घर गए थे। इसके बाद राजारहाट न्यूटाउन में भी गए थे। इसके बाद क्या उन लोगों को भी तृणमूल में शामिल कराया जाएगा यह देखने वाली बात होगी।

Back to top button