शाह के बयान पर उद्धव ठाकरे ने बोला हमला, कहा – शिवसेना को हरा सके, ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ है

महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिए गए आरक्षण को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सरकार से पूछा कि अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देना चाहते हैं तो आठ लाख तक इनकम टैक्स क्यों नहीं माफ कर देते? आपने आरक्षण तो दे दिया मगर क्या आपने इसे लागू करने को लेकर हिसाब किया है?
ये भी पढ़े:-कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, सात-आठ लोगों की मौत की आशंका 40 हुए घायल 
पिछली सुनवाई में राम मंदिर मामले में मुस्लिम पक्षकार राजीव धवन के जस्टिस यूयू ललित को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई 29 जनवरी तक के लिए टाल दी थी।
शिवसेना प्रमुख ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी कांग्रेस और सरकार दोनों को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा बीच में आ जाती है जब भी राम मंदिर का मुद्दा आता है। बीच में आने के कारण जनता ने कांग्रेस से बहुमत छीन लिया है।
ये भी पढ़े :-सुषमा की सीट से लड़ सकते हैं शिवराज, इतनी लोकसभा सीटों पर पिछड़ी भाजपा 
आपको (भाजपा) को सत्ता सौंप दी है। हालांकि हमें आपके रहते भी राम मंदिर बनता नहीं दिख रहा है। उद्धव ठाकरे ने गठबंधन सहयोगियों के बारे में अमित शाह के बयान पर कहा कि शिवसेना को हरा सके, ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ है।

Back to top button