घोड़ी पर नहीं शेर पर ‘सवार’ होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! देखें वीडियो

मुल्तान। लगता है आजकल पाकिस्तान में शादी में दूल्हों की एंट्री को लेकर जैसे होड़ लगी हो। हाल ही में एक पाकिस्तानी दूल्हे ने WWE की तर्ज पर एंट्री की थी लेकिन अब तो जैसे एक दूल्हे ने हद ही कर दी।
शादी में दूल्हों की एंट्री
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा घोड़ी या गाड़ी पर नहीं बल्कि शेर की सवारी करके पहुंचा। असल में शेर को पिंजरे में बंद कर उस पिंजरे के ऊपर सवार होकर एंट्री की।
पाकिस्तान के मुल्तान के शेख मोहम्मद ने शादी समारोह में पहुंचने के लिए इस अनोखी अदा से सबका ध्यान खींच लिया। लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी।
इस वीडियो को पाकिस्तान के ARY न्यूज ने अपलोड किया है। बारात में करीब 15,000 मेहमान आए थे। इस भव्य शादी में काफी खर्चा किया गया। दूल्हा भी सोने के गहनों से लदा था। दुल्हन के घर वालों ने 5 करोड़ रुपये दहेज में दिए थे।
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के टैक्स डिपार्टमेंट ने परिवार को अनौपचारिक नोटिस भेजा है और 24 मार्च तक जवाब मांगा है।





