शादी के बाद ट्रेडिशनल लुक में नज़र आए दीपवीर , एक लेवल अप दिखी उनकी केमिस्ट्री

मुंबई: 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शाही शादी रचाई। शादी के बाद दोनों बेंगलुरु आ गए। बॉलीवुड के बेहतरीन मैरिड कपल बन चुके रणवीर और दीपिका मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया के सामने पोसिंग के दौरान दोनों की केमिस्ट्री साफ़ दिखाई दी। स्टेज पर दीपिका-रणवीर ट्रेडिशनल लुक में काफी जच रहे थे। पोसिंग के वक्त दीपिका की साड़ी उलझने लगी, इसके बाद रणवीर ने आगे आकर इसे ठीक किया।  जिसके बाद उन्होंने दीपिका को फ़्लाइंग की भी दिया। उनका यह प्यार भरा अंदाज़ उनकी केमिस्ट्री को साफ़ दर्शा रहा था|

शादी के बाद ट्रेडिशनल लुक में नज़र आए दीपवीर , एक लेवल अप दिखी उनकी केमिस्ट्री…..
दीपवीर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी……
बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल दीपिका-रणवीर 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे जिसमें कई हस्तियां शामिल होंगी। वहीं दूसरी तरफ दोनों 24 नंवबर को रणवीर की बहन रितिका की पार्टी अटेंड करेंगे। रितिका ने दोनों के लिए स्पेशल डिनर पार्टी ऑर्गेनाइज कि है।
यहां भी पढ़ें: इस अंदाज़ में रॉयल वेडिंग के लिए रणवीर ने किया था खुद को तैयार, शेयर की दिलचस्प बातें
दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन की ख़बरों ने काफी ज़ोर पकड़ा है। उनके तीसरे रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आ गया है। जिसे एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने शेयर किया है। उनके इस कार्ड पर लिखा है, कृपया हमारी शादी को सेलिब्रेट करने के लिए पधारे| ये रिसेप्शन ग्रैंड हयात मुंबई में 9 बजे से होगा। इसका ड्रेस कोड ब्लैक टाई रखा गया है।

Back to top button