शादी के दो घंटे बाद लिया तलाक, क्योंकि पत्नी कर रही थी

रियाद। सऊदी अरब के जेद्दा में शादी के कुछ ही घंटों के बाद पति ने तलाक ले लिया। दरअसल, शादी के बाद पत्नी फोन पर उसके दोस्तों और परिचितों की ओर से बधाई के संदेश मिल रहे थे, जिसका वह लगातार जवाब दे रही थी।
पत्नी की ओर से तवज्जो नहीं मिलने के कारण नाराज पति ने तलाक का केस कर दिया। अदालत ने मामले को रिकॉन्सिलेशन कमेटी के पास केस भी भेजा, लेकिन पति ने पत्नी को माफ करने से इनकार करते हुए तलाक की मांग की।
बताया जा रहा है कि शादी के बाद पति-पत्नी के लिए होटल में कमरा बुक करवाया गया था। कमरे में पहुंचते ही पत्नी मोबाइल पर दोस्तों के बधाई संदेशों का जवाब देने में मशगूल हो गई। पति ने उससे कहा कि वह बाद में संदेशों का जवाब दे दे, लेकिन वह नाराज हो गई।
दूल्हे ने झल्लाकर उससे पूछा कि उसके लिए वो ज्यादा जरूरी है या दोस्त? दुल्हन ने जवाब दिया कि दोस्त ज्यादा जरूरी हैं, जिसके बाद बहस और बढ़ गई। इससे नाराज होगर पति अपनी पत्नी को होटल में ही छोड़कर चला गया और उसने तलाक का केस दायर कर दिया।
अदालत ने दोनों को शादी बचाने का एक मौका देने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे ने इससे इंकार कर दिया और तलाक की मांग पर ही अड़ा रहा। कानूनी जानकारों ने बताया कि यह मामला सऊदी में बढ़ते तलाक के मामलों की दर को दिखाता है, जिनमें तलाक की वजह बेतुकी होती है।





