बिग ब्रेकिंग: जयललिता के बाद, शशिकला संभालेंगी AIDMK की कमान

एआईडीएमके की महासचिव और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का 6 दिसंबर को निधन हो गया था। इसके बाद से पार्टी की कमान किसके हाथ में होगी इस पर सस्पेंस बना हुआ था।
गुरुवार को पार्टी ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए जयललिता की सबसे करीबी रही शशिकला को पार्टी का महासचिव बनया है।
It is clear that Chinnamma (Sasikala) will be the next Gen Secy of party: C Ponnaiyan, AIADMK Spokesperson
— ANI (@ANI_news) 15 December 2016
एआईडीएमके के प्रवक्ता ने कहा कि पूरी पार्टी, कार्यकर्ता और जनता चाहती है कि शशिकला को कमान मिले।
बताते चलें कि मंगलवार को शशिकला को पार्टी के सभी 49 सांसदों का समर्थन मिला था। शशिकला को समर्थन देने की कड़ी में पार्टी के सभी सांसद जयललिता के पोज गार्डन पहुंचे और शशिकला से अनुरोध किया था कि वे पार्टी की कमान संभाले। एआईएडीएमके संसद में कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और राज्यसभा में विधेयकों को पास कराने में अहम भूमिका रखती है।





