शर्मनाक! बेटे ने मां को केरोसीन डालकर किया आग के हवाले

शिवसागर: असम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवसागर जिले में एक बेटे ने अपनी मां के शरीर पर किरासन का तेल उड़ेल कर उसको आग के हवाले कर दिया। आग में बुरी तरह से झुलसने के बाद महिला की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना शिवसागर जिले के टेक्सी मठादांग में घटी है। जहां पर बेटे ने मां पर किरासन का तेल छिड़ककर आग लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचकर आग में 90 फीसदी झुलसी महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू की, लेकिन कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप टेक्सी मठाडांग में सोमवार की तड़के सुबह बेटे ने अपनी ही मां के शरीर पर किरासन का तेल छिड़ककर आग लगा दिया।
जिसकी वजह से महिला लगभग 90 फीसदी जल गई। महिला योगदा हजारिका को गंभीर अवस्था में असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाने की तैयारी की गई लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई। मां की आग लगाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने क्षिरोद हजारिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में एक मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी व्याप्त है।





