शरीर पर होने वाले सफेद दाग की बीमारी को ठीक करने के लिए अपनाये ये घरेलू नुस्खे

सफेद दाग हो जाने पर लोगो शर्म सी महसूस होने लगती है क्योकि इस बीमारी में जगह जगह धब्बे धब्बे हो जाते है। कई लोगों को इन्हें लेकर गलत धारणाएं होती है, हालांकी ये कोई ऐसी समस्या नहीं है जिससे सामान्य जीवन जीने में किसी तरह की तकलीफ हो, लेकिन फिर भी शरीर पर कोई भी निशान अलग से नजर आने पर अच्छे नहीं दिखते हैं।
डॉक्टर्स इसके लिए अलग-अलग कारणों को जिम्मेदार बताते हैं, जिनमें मेलेनिन बनाने वाली कोशिकाओं पर प्रतिरोधकता का प्रभाव, अनुवांशिकता, पराबैंगनी किरणों का प्रभाव, अत्यधिक तनाव, विटामिन बी 12 की कमी, त्वचा पर किसी प्रकार का संक्रमण होना आदि। कुछ घरेलू प्रयोग त्वचा की इस असमानता को मिटाने में आपकी मदद कर सकते हैं –
# तांबा तत्व, त्वचा में मेलेनिन के निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है। इसके लिए तांबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट पिएं। बरसों पुराना यह तरीका मेलेनिन निर्माण में सहायक है।
# यह त्वचा को पुन: वर्णकता प्रदान करने में सहायक है। इसमें जीवाणुरोधी और संक्रमण विरोधी गुण भी पाए जाते हैं। प्रभावित त्वचा पर दिन में 2 से 3 बार नारियल तेल से मसाज करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
# सरसों के तेल के साथ हल्दी पाउडर का लेप बनाकर लगाना फायदेमंद है। इसके लिए 1 कप या लगभग 250 मिलीलीटर सरसों के तेल में पांच बड़े चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं और इस लेप को दिन में दो बार प्रभावित त्वचा पर लगाएं। 1 साल तक इस प्रयोग को लगातार करें। इसके अलावा आप हल्दी पाउडर और नीम की पत्तियों का लेप भी कर सकते हैं।





