शरीर पर अगर है इन 8 जगहों पर तिल तो कितना भी कर लो नहीं रुकेगा पैसा

शरीर में तिलों का अपना महत्‍व होता है। हर अंग पर इनके होने का अलग अर्थ निकलता है। तिल के स्‍थान से पता चलता है कि आपका जीवन, जीवनशैली, रहन-सहन और आर्थिक स्थिति कैसी है। ये कोई मज़ाक में कही गई बात नहीं बल्कि सच्‍चाई है।

शरीर पर अगर है इन 8 जगहों पर तिल तो कितना भी कर लो नहीं रुकेगा पैसा

प्राचीन विद्वानों ने समझाया कि हमारे शरीर पर बने हर चिन्‍ह् और तिल, यहां तक कि मस्‍से का भी अर्थ होता है। तिल का आकार, प्रकार, रंग और ढंग भी बतलाता है कि आपकी स्थिति क्‍या है।

समुद्रिका शास्‍त्र के अनुसार, शरीर के इन 8 क्षेत्रों में तिल होना आप पर आने वाले आर्थिक संकट का संकेत हैं। जानिए इसके बारे में विस्‍तारपूर्वक:

बाएं गाल पर तिल-

अगर आपके बाएं गाल पर तिल है तो आपको आय बहुत होगी लेकिन आप बचत नहीं कर पाएंगे।

होंठ के नीचे तिल –

होंठ के नीचे तिल होना दर्शाता है कि व्‍यक्ति को धन का अभाव उम्र भर रहेगा

बाएं हथेली पर तिल –

बाएं हथेली पर तिल होना इंगित करता है कि आपको वयस्‍कता तक धन का अभाव रहेगा। उसके बाद आपके जीवन में समृद्धि आनी शुरू होगी। लेकिन आपके खर्चे बढ़ते जाएंगे।

बाएं टांग पर तिल-

जिन लोगों को उल्‍टी टांग पर तिल होता है उनके पास धन की कमी सिर्फ उनकी मितव्‍यतता के कारण रहती है। वो कितनी भी कोशिश करें, लेकिन वो उसे बचा नहीं पाते हैं।

तर्जनी पर तिल –

तर्जनी पर तिल होना दर्शाता है कि आपके पास धन की काफी कमी है लेकिन आप फिर भी सर्वाइव करते हैं और स्थिति को संभालने में कामयाब रहते हैं।

बाईं भौं पर तिल –

बाई भौं पर तिल अच्‍छा संकेत नहीं है। ये आपमें सेक्‍स को लेकर कमी, व्‍यक्तिगत सम्‍बंधों में निराशा और धन की कमी को दर्शाता है।

बाईं बगल में तिल –

ये तिल दर्शाता है कि आपका स्‍वास्‍थ्‍य कभी भी ठीक नहीं रहेगा। जिसमें आपकी धनराशि पूरी की पूरी चली जाएगी।

नाक के एक ओर तिल –

ये तिल दर्शाता है कि आप राजाओं जैसा जीवन जीने में विश्‍वास रखते हैं लेकिन उतनी आय न होने के कारण संकट में फंस जाते हैं। शादी के बाद, ऐसे लोगों के जीवन में सुधार आ सकता है, अगर उनका पार्टनर सही हो।

Back to top button