एक्सप्रेस-वे: शराब से भरे कंटेनर में गिरने के बाद लगी आग, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख…

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते तस्करी कर ले जाई जा रही हरियाणा की शराब कंटेनर का टायर फटने और पलटने से धू-धूकर जल गई। अफरातफरी के बीच जब तक पुलिस और दमकल मौके पर पहुंचती शराब की लूट मच गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस ने संकेतक की मदद से आवागमन रोका। चुनाव में खपत को शराब ले जाए जाने की चर्चा रही।

घटना औरास थाना क्षेत्र में 262 प्वाइंट पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुई। खेतों में काम कर रहे किसानों की मानें तो डीसीएम कंटेनर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। औरास के पंचमखेड़ा गांव के पास अचानक कंटेनर का टायर फटा और वह पलट गया। लोग दौड़ते इससे पहले कंटेनर धू-धूकर जल उठा। डाला खुलने से शराब की बोतलें गत्तों से निकलकर सड़क पर फैल गईं, जिससे शराब की लूट मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और आवागमन रोक करीब एक घंटा बाद आग पर काबू पाया।

मुलायम, अखिलेश को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत

लाखों की शराब जलने का अनुमान लगाया गया है। हादसे के बाद कंटेनर नम्बर यूपी 64 टी 3986 के चालक और क्लीनर भाग निकले। पुलिस ने आबकारी की मदद से डीसीएम कंटेनर के नंबर के आधार पर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक संजीव यादव ने बताया कि हरियाणा राज्य की इंपीरियल ब्लू समेत अन्य ब्रांड की शराब डीसीएम कंटेनर में थी जो जलकर राख हो गई। कंटेनर किसका है और शराब कहां जा रही थी इसका पता लगाया जा रहा है।

Back to top button