शराब पीने से तेज होती है याददाश्त, रिसर्च में हुआ खुलासा

शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है ये तो आपने सुना होगा लेकिन हाल ही में शराब के ऊपर हुए रिसर्च के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल इस रिसर्च में शराब से होने वाले फायदें सामने आये है। जी हां, अगर आप भी चीज़ें रख कर भूल जाते है या कमजोर याददाश्त का शिकार है तो शराब आपकी इस परेशानी को दूर करने में मददगार हो सकती है।

शराब पीने से तेज होती है याददाश्त, रिसर्च में हुआ खुलासा

हाल ही में हुए रिसर्च में खुलासा हुआ कि शराब पीने से आप बातें भूलते नहीं है मतलब आपको ज्यादा बातें याद रहती तो है ही साथ में आपकी याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने रिसर्च के दौरान 18 -53 साल के 88 सोशल ड्रिंकर्स को शामिल किया जिसमे 31 पुरुष और 57 महिलाएं शामिल थीं।

ये भी पढ़े: अभी अभी हुआ ऐतिहासिक फैसला: कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को मिलेगी सरकारी नौकरी देगी सरकार

इन सभी प्रतिभागियों को वर्ड लर्निंग टास्क दिया गया और उन्हें दो ग्रुप्स में बांट दिया गया। एक ग्रुप को शराब पीने के लिए कहा गया वही दूसरे ग्रुप को शराब पीने से मना कर दिया गया। 

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सिटर के प्रोफेसर सेलेआ मॉर्गन ने कहा, ‘दोनों ग्रुप के साथ जब टास्क किया तो पाया कि जिस ग्रुप ने शराब पी थी उनकी याददाश्त न पीने वालों की तुलना में बेहतर थी और उन्हें ज्यादा चीजें याद थी।

हालांकि अभी इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि हमारे दिमाग में ज्यादा संसाधन मौजूद होते है जो कि कोई भी याद कि गयी बात को लंबे समय तक याद रखने में मदद करता है।

Back to top button