अभी-अभी: शब्बीर ने कबूला- आतंक फैलाने के लिए पाक ने की फंडिंग, हाफिज से हुई थी फोन पर बातचीत

अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ ईडी ने दिल्ली कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में ईडी ने बताया है कि शब्बीर शाह को पाकिस्तान पैसा भेजता है। ईडी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि शब्बीर ने कबूल किया कि कश्मीर के मुद्दे पर उसने आतंकी हाफिज सईद से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने बताया कि हाल ही में सईद से जनवरी 2017 में भी बातचीत हुई।

जाने किस राशि की लडकियाँ होती है सबसे ज्यादा खूबसूरत
ईडी ने आरोप पत्र में बताया है कि शब्बीर शाह ने इस बात को खुद कबूल किया है कि उनके पास अपनी आय का कोई स्रोत नहीं है। इस तरह वह अपनी आय के बारे में कोई आईटीआर फाइल नहीं करता। ईडी ने बताया कि पार्टी के लिए चंदा नगद में लिया जाता है। जबकि उस चंदे की रसीद भी नहीं देता था।
आपको बता दें कि शब्बीर शाह और असलम वानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। असलम वानी ने खुलासा किया था कि शब्बीर शाह को पाकिस्तान से करोड़ों रुपये आए थे।





