शनिवार की सुबह घर से बाहर करें ये फालतू सामान, शनिदेव करेंगे हर संकट का नाश

शनिवार के दिन को लेकर बहुत सारी लोक मान्यताएं हैं। जो प्राचीन काल से चली आ रही हैं। जिस पर लोग आंख मूंदकर विश्वास करते हैं क्योंकि ये दिन शनि देव से सबंधित है और उनके कोप से हर कोई भय खाता है
कहीं शनि नाराज न हो जाएं, इस बात कर डर सदा मन में बना रहता है। बड़े-बुजुर्गों के कहे अनुसार, हर उस बात पर अमल किया जाता है, जो शनि से संबंधित होती है। ज्योतिष के अनुसार, घर-परिवार पर शनि कृपा होना शुभ है लेकिन शनि का वास अशुभता का संचार करता है। विद्वान मानते हैं की घर के कबाड़ पर शनि का अधिपत्य स्थापित है इसलिए शनिवार के दिन इसे घर से बाहर कर दें।
मोदी के इस दौरे से पाक और चीन को लगा बड़ा झटका, डील में मिला तबाही का हथियार
ज्योतिषशास्त्र पर आधारित ग्रंथ जातक परिजात में कहा गया है, शनिवार को घर का कबाड़ बेचने से तनाव, क्लेश और अस्वस्थता समाप्त होती है। मान्यता है शनि कबाड़, बेकार सामान और पुरानी वस्तुओं के कारक ग्रह हैं। जिनकी कुंडली में शनि पीड़ा का योग चल रहा हो, उन्हें अपने घर से कबाड़ शनिवार के दिन जरूर बाहर कर देना चाहिए। ऐसा करने से घर में चोरी और एक्सीडेंट से भी सुरक्षा होती है।





