जल्द वॉट्सऐप से जुड़ने वाला है यह गजब का फीचर, जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते…

इंस्टैंट मैसेजिंग वॉट्सऐप के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं और इस ऐप को लोग खूब पसंद करते हैं. ऐसे में इस मैसेंजिंग ऐप का एक भी फीचर लोगों के लिए काफी मायने रखता है और अगर इसमें कुछ बदलाव हो तो लोग जानने के लिए बेताब हो जाते हैं. ऐसे में सामने आई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप में एक नया फीचर आने वाला है जिसके तहत ऐप के अंदर ही आप थीम बदल सकते हैं. जी हाँ, आप सभी जानते ही होंगे कि अब तक यूजर्स सिर्फ वॉट्सऐप में चैट्स की बैकग्राउंड इमेज चेंज कर सकते थे और हाल ही में WABetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कस्टम थीम पर काम कर रही है जिसे वॉट्सऐप में दिया जाएगा. इसी के साथ शुरुआत में कंपनी मल्टिपल थीम्स लेकर आएगी जिसे यूज कर सकेंगे.

वहीं सामने आई इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि, ‘उम्मीद है कि वॉट्सऐप शायद थीम कस्टमाइजेशन या मल्टिपल थीम्स लेकर आएगा’. इसका मतलब है कि यूजर्स थीम को अपने अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं. जी हाँ, हाल ही में आई रिपोर्ट के बाद एक अजीब स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि डार्क मोड भी आने वाला है और थीम कस्टमाइजेशन के बाद यूजर खुद डार्क मोड कर सकते हैं. वैसे इस समय कंपनी ने इस फीचर के बारे में कुछ भी नहीं कहा है. इसी के साथ वॉट्सऐप से जुड़ी दूसरी रिपोर्ट के अनुसार ”कंपनी आईफोन यूजर्स के लिए एक खास फीचर लाने की तैयारी में है. इसके तहत iPhone X या इससे ऊपर के यूजर्स वॉट्सऐप के जरिए मेमोजी भेज पाएंगे.”

बुरी खबर: अब प्लेन में नहीं ले जा सकेंगे यह जरुरी सामान, जिसके बिना लोग कही जाना नहीं पसंद करते…

जी हाँ, इसी के साथ ऐपल आईफोन यूजर्स मेमोजी बना कर सीधे वॉट्सऐप पर शेयर कर पाएंगे और आपको यह पता हो कि मेमोरी एक तरह का एनिमेशन वाले इमोजी को कहते हैं जो ऑग्मेंटेड रियलिटी बेस्ड है. इसके तहत यूजर अपना Avtar बना कर Animoji के तौर पर सेंड कर सकते हैं. अब तक यह साफ नहीं है कि ये वॉट्सऐप पर स्टिकर्स के तौर पर भेजा जा सकेगा या फिर इसे gif बनाया जा सकेगा.

Back to top button