वैष्णों देवी की यात्रा को लेकर आई है सबसे बड़ी ख़बर, जरुर पढ़े यह खबर

श्राइन बोर्ड वैष्णो देवी के भक्तों के लिए इस साल के अंत तक एक बड़ा तोहफा देने जा रहा है.

इस साल के अंत तक रोप वे की शुरुआत होने जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस रोप वे से तीन घंटे के सफ़र को पार करने में केवल 15 मिनट का समय लगेंगे. यह रोपवे भैरव घाटी मंदिर पर बनेगा. हर साल लाखों की संख्या में भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते है. इसके बाद भैरव बाबा के दर्शन भी करते है.

ऐसी मान्यता है कि जो भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद भैरव बाबा के दर्शन नहीं करते उनकी यात्रा सफल नहीं होती है. भैरव बाबा तक पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन है इसलिए आधे से ज्यादा भक्त भैरव बाबा के दर्शन किये बिना लौट जाते है

ये भी पढ़े: यहां देवी सती के मंदिर में भक्तों को देते हैं खून से सना कपड़ा, जानें रहस्य

वैष्णो देवी से बाबा भैरव बाबा के मंदिर की दुरी करीब डेढ़ किलोमीटर की है. लेकिन ये रास्ता बहुत ही मुश्किल और खड़ी चढाई वाला है. खड़ी चढाई होने के कारण इसका सफ़र कई घंटों में पूरा होता है. लेकिन अब वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस सफर को आसन बनाने के लिए यहां रोप वे बनाने का फैसला ले लिए है. इस रोप वे से भक्तों की मुश्किल दूर होंगी.

यह रोप वे मनोकामना भवन से भैरव घाटी तक जायेगी. इसमें दो बड़े केबिन बने होंगे. एक केबिन में ऑपरेटर समेत 45 लोग बैठ सकेंगे. इस फैसले के बाद वैष्णो देवी और भैरव बाबा के श्रधालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

Back to top button