वेब सिरीज़ की दुनिया में कदम रखेंगी स्वरा भास्कर, इस रोल में आएंगी नज़र

वेब सिरीज़ की दुनिया में कदम रखेंगी स्वरा भास्कर, इस रोल में आएंगी नज़र…..
मुंबई: बॉलीवुड में बढ़ते वेब सिरीज़ के चलन में कई हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।
इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है।
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी अब एक वेब सिरीज़ में नज़र आएंगी।

इस रोल में आएंगी नज़र….
कई किरदारों में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुकी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अब जल्द ही वेब सिरीज़ में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगी।
कहा जा रहा की उनकी यह वेब सिरीज़ मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर बन रही है।
वेब सिरीज़ को लेकर स्वरा ने स्टेटमेंट दिया है, उन्होने कहा कि किसी भी बोल्ड, प्रभावशाली और शक्तिशाली प्रोजेक्ट का हिस्सा होना मेरा पैशन रहा है।
मैं फ्लेश का हिस्सा बनकर अच्छा महसूस कर रही हूं।
मैं इस शानदार टीम के साथ काम करने को लेकर भी काफी एक्साइटेड हूं।
अपनी बात जारी रखते हुए स्वरा ने कहा कि मैं अपने करियर में पहली बार एक पुलिस की भूमिका में नजर आउंगी।
प्रशंसकों को पहली बार मेरा ये रूप देखने को मिलेगा। 
यह एक वेब सीरीज है।
इसमें ग्लोबल ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बारे में बताया गया है।

Back to top button