विवेक हत्याकाण्ड़: सीसीटीवी फुटेज की बारीकियां छानती रही एसआईटी की टीम

मौके पर मिले साक्ष्यों की जांच कर रही फोरेंहिस टीम
लखनऊ। विवेक तिवारी हत्याकाण्ड़ को तीन दिन बीत चुके है। इसके बावजूद मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम अभी तक दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ पु ता सबूत हासिल नहीं कर सकी है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को आपस में जोडऩे की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले को सार्वजनिक कर इसकी पु ता जानकारी दी जायेगी।
बताते चले कि गोमतीनगर विस्तार के मकदूमपुर में एप्पल क पनी के एएसएम विवेक तिवारी की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जब वह अपनी सहयोगी महिला मित्र सना के साथ उसे उसके घर छोडऩे जा रहे थे। इस हत्याकाण्ड में इलाके में गश्त कर रहे गोमतीनगर थाने के दो सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप का नाम सामने आया था। जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुये इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिये एसआईटी का गठन किया गया था। आईजी रेंज सुजीत पाण्डेय के नेतृत्व में एसपी ग्रामीण और एसपी अपराध और इंस्पेक्टर महानगर के साथ करीब दस लोगों की टीम गठित की गयी थी। जिसने रविवार की दोपहर बाद घटनास्थल की जांच शुरू की थी।
पढे: पीजीआई इलाके में व्यापारी व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर की डकैती
जांच के दौरान पुलिस ने मौके से टायरों के घिसटने के निशान,बाइक और कार से टक्कर के बाद टूटे मिले काचं के टुकड़े समेत खून के निशान एकत्र किये थे। इसके अतिरिक्त फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर पूरे घटनाक्रम को दौहराने की कोशिश की थी। इस दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की थी। जिसमें उसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी थी। इस स बन्ध में आईजी रेंज ने बताया कि अभी भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसमें अभी कुछ भी बता पाना संभव नहीं है। वैसे भी सिपाहियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसआईटी की टीम जिस बिन्दुओं पर काम कर रही है। उसमें खास तौर पर गोली किस एंगल से चलाई गयी,गोली कितनी दूर से मारी गयी,गोली मारने का मु य उद्देश्य क्या था। जिस समय यह घटना कारित हुयी उस समय का माहौल क्या था। किन परिस्थितियों में कार और बाइक क्षतिग्रस्त हुयी। जश्मदीद गवाह सना को नजरबंद क्यों रखा गया। इसके अलावा और किसी पुलिस कर्मियों की इस मामले में संलिप्ता तो नही, साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की गयी। इसके अतिरिक्त कई अन्य बिन्दुओं पर काम कर रही है।
The post विवेक हत्याकाण्ड़: सीसीटीवी फुटेज की बारीकियां छानती रही एसआईटी की टीम appeared first on .

Back to top button