विवेक हत्याकांड: एसआईटी की टीम ने चश्मदीद सना खान का लिया बयान

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में हुए विवेक हत्याकांड में जांच कर रही एसआईटी की टीम मंगलवार को घटना की चश्मदीद सना खान के घर पहुंची। जिस समय विवेक को गोली मारी गयी थी। उस समय सना उनके साथ मौजूद थी। एसआईटी की टीम ने इस मामले को लेकर सना से पूछताछ की। बता दें कि शनिवार को एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोमतीनगर विस्तार पर प्रशांत चौधरी नाम के सिपाही ने हत्या कर दी थी।
पढ़ें:- विवेक हत्याकांड: अखिलेश ने कहा- सीएम कहने पर हो रहे हैं लोगों के एनकाउंटर
विवेक हत्याकांड: एसआईटी की टीम पूछताछ के बाद सना खान का बयान
विवेक हत्याकांड में चश्मदीद गवाह सना खान से बयान पूछताछ के लिए एसआईटी की टीम मंगलवार को उसके घर पहुंची। यहां पर एसआईटी ने पूछताछ के बाद सना का बयान दर्ज किया। वहीं पूछताछ के बाद सना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम घर लौट रहे थे। तब 2 बाइक से सामने आए पुलिसकर्मी – प्रशांत और संदीप ने विवेक तिवारी गोली मार दी। गोली गाड़ी के सामने मारी गयी। सना ने बताया कि उस समय कुछ ट्रक ड्राइवर वहां मौजूद थे। लेकिन उन्होंने मदद नहीं की।

We were returning home when 2 bike-borne police personnel – Prashant&Sandeep-came from front&Prashant shot at him. Bullet was fired from front. Few truck-drivers were present there but they didn’t help: Woman who was present with #VivekTiwari when he was shot at by Lucknow police pic.twitter.com/nc0vQUTNvT
— ANI UP (@ANINewsUP) October 2, 2018

पढ़ें:- विवेक हत्याकाण्ड़: सीसीटीवी फुटेज की बारीकियां छानती रही एसआईटी की टीम
सना से पूछताछ के बाद घटना स्थल पर पहुंची एसआईटी की टीम
वहीं सना से पूछताछ के बाद आईजी रेंज लखनऊ सुजीत कुमार के नेतृत्व में एसआईटी की टीम आगे की जांच के लिए घटना स्थल पहुंची। इस दौरान एसपी क्राइम दिनेश सिंह और फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही है। फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया जहां पर विवेक को गोली मारी गयी थी।

#VivekTiwari murder case: Special Investigation team, headed by IG Lucknow range Sujeet Kumar, has reached the spot of the incident for further investigation. SP Crime Dinesh Singh and a forensic team are also present at the spot. #Lucknow pic.twitter.com/zyJ4RnQq6c
— ANI UP (@ANINewsUP) October 2, 2018

The post विवेक हत्याकांड: एसआईटी की टीम ने चश्मदीद सना खान का लिया बयान appeared first on .

Back to top button