विवेक तिवारी के ‘इनकाउंटर’ के बाद लखनऊ की दूसरी घटना, नशे में धुत दरोगा ने पीजीआई कर्मी को टक्कर मारकर तोड़ी टांग
लखनऊ।। लखनऊ पुलिस के ‘fake’ को लेकर पुरे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पुरे देश में चर्चाओं का दौर जारी है। वहीँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेक तिवारी की पत्नी से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एप्पल कंपनी में अधिकारी विवेक तिवारी के घर जा पहुंचे जहाँ विवेक की पत्नी से मिलकर उन्होंने घटना पर शोक जाहिर किया।
विवेक की पत्नी कल्पना ने डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद कहा कि वह इस घटना की सीबीआई से जांच नहीं चाहतीं, क्योंकि इसका प्रॉसेस लंबा है। उन्होंने कहा कि वे एसआईटी द्वारा जांच चाहती हैं। कल्पना के कहा कि डिप्टी सीएम मौर्या ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल उनसे मिलेंगे। मृतक की पत्नी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से इंसाफ चाहते हैं।
वहीँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर कल्पना ने कहा कि उन्होंने फोन पर हिंदू को मारने जैसी कोई बात नहीं कही थी। उन्होंने सिर्फ हर संभव मदद करने की बात कही थी। अगर उन्होंने ऐसा कुछ लिखा है तो वो गलत है। इस घटना को किसी धर्म या जाति से नहीं जोड़ना चाहिये।
अभी विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर चल रहा बवाल थमा नहीं कि राजधानी लखनऊ की एक और वारदात ने लखनऊ पुलिस को शर्मसार कर दिया है। बता दें कि पीजीआई थाने में तैनात दारोगा भोला सिंह ने पीजीआई के एक कर्मी रजत को बाइक से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका पैर की हड्डी टूट गई।इस घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया।
लखनऊ में पुलिस की वर्दी के नशे का शिकार बने एप्पल के एक सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि रविवार देर शाम पीजीआई इलाके में एक दारोग ने युवक पर बाइक चढ़ा दी।बताया जा रहा है कि युवक के पैर की हड्डी टूट गई है।इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी रही।
बता दें कि पीजीआई थाने में तैनात दारोगा भोला सिंह ने पीजीआई के एक कर्मी रजत को बाइक से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसका पैर की हड्डी टूट गई।इस घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पीजीआई में तैनात संविदा कर्मी रजत शाम को अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर जा रहे थे।इस दौरान ट्रॉमा सेंटर-2 के पास से पैदल जा रहे रजत को पीछे से आये बाइक सवार नशे में धुत दारोगा भोला सिंह ने जोरदार टक्कर मार दी।
इसके बाद युवक रजत उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।रजत का आरोप है दरोगा नशे में था।वहां मौजूद लोगों ने पहले तो रजत को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर 2 में भर्ती कराया, फिर थाना के सामने जमकर नारेबाजी की।फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।





