दर्दनाक हादसे का तूफानी नज़ारा जब हवा में अलग हुआ विमान का इंजन !!

जी हां अमेरिका के साउथ वेस्ट एयरलाइंस में सवार 100 से ज्यादा मुसाफिर तब बाल बाल बच गए जब विमान के इंजन का हिस्सा मेक्सिको की खाड़ी में जमीन से हजारों फुट उपर अलग हो गया। विमान के आपात स्थिति में उतरने से पहले के पल यात्रियों ने दहशत में गुजारे। न्यूयॉर्क डेली ने खबर दी है कि साउथ वेस्ट एलरलाइंस की उड़ान न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा के ओरलैंडो जा रही थी लेकिन मेक्सिको की खाड़ी के उपर इसका एक इंजन अलग हो गया जिसके बाद विमान को पैंसकोला में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। उड़ान 3472 में सवार मुसाफिर तब दहशत में गए जब उन्होंने 30,700 फुट की उंचाई पर विमान के बाईं तरफ से एक विस्फोट की आवाज सुनी। उन्होंने कल सुबह नौ बजकर करीब 20 मिनट पर अपनी खिड़की के बाहर टरबाइन ब्लेड से धुआं निकलते देखा।

दर्दनाक हादसे का तूफानी नज़ारा जब हवा में अलग हुआ विमान का इंजन!

हवा में अलग हुआ विमान का इंजन! बाल बाल बचे यात्री

यात्री टमी रिचर्डस ने केओसीओ टीवी को बताया कि अचानक से मेरी खिड़की के बाहर तेज धमाका हुआ और फिर विमान थरथराने लगा।बीच उड़ान में विमान की खिड़की से लिए गए फोटो के मुताबिक, इंजन के ढक्कन के हिस्से अलग हो गए। एक अन्य फोटो में दिखता है कि विमान के ढ़ांचे का धातु का एक हिस्सा अलग हो गया है।

दर्दनाक हादसे का तूफानी नज़ारा जब हवा में अलग हुआ विमान का इंजन!

एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि न्यू ऑरलियन्स से ऑरलैंडो जाने वाली 3472 उड़ान के कप्तान ने आज इसका मार्ग बदलकर पैंसकोला ले जाने का फैसला किया, क्योंकि इसके एक नंबर के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर विमान पैंसकोला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिना किसी दुर्घटना के सुरक्षित उतर गया।बयान में कहा गया है कि शुरूआती रिपोर्टें संकेत देती हैं कि 99 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों में से कोई जख्मी नहीं हुआ।

 
Back to top button