विपक्षी पार्टियों की बैठक में पहुंचे मनमोहन-सोनिया, ममता समेत कई बडें नेता

दिल्ली के संसद भवन स्थित सभागार में विपक्षी पार्टियों की बैठक जारी है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेता मौजूद हैं।

Delhi: Manmohan Singh, Sonia Gandhi, Mamata Banerjee, Omar Abdullah & Ghulam Nabi Azad at opposition parties’ meeting in Parliament complex pic.twitter.com/hOwYQxEVuU
— ANI (@ANI) August 11, 2017
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर विपक्षी एकजुटता को बनाए रखने के लिए शुक्रवार को विपक्ष की बैठक बुलाई थी। बैठक के लिए जनता दल यूनाइटेड को भी न्योता भेजा गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आश्वस्त थे कि जदयू के प्रतिनिधित्व के साथ एक बार फिर 18 पार्टियां बैठक में शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें: बड़ा ऐलान : 2019 से पहले बनेगा राम मंदिर, BJP ने मुसलमानों को दिया धन्यवाद
मालूम हो कि बिहार में भले ही महागठबंधन टूट गया हो और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बना ली हो, लेकिन कांग्रेस ने अभी जदयू को अपनी सूची से बाहर नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से सभी विपक्षी पार्टियों को आमंत्रित किया गया था।





